गौ सेवा एवं जीव दया संचालन प्रकल्प
देशी गौवंश, बछड़ों एवं बेसहारा पशुओं हेतु नित्य पौष्टिक हरा चारा, स्वच्छ पेयजल की हौदियां और पंजीकृत पशु चिकित्सकों के सहयोग से प्राथमिक चिकित्सा सेवा। कोई व्यावसायिक डेयरी विक्रय नहीं।
आहार व स्वास्थ्य संरक्षण प्राप्त
हालिया गौ सेवा एवं चारा वितरण विवरण
तिथि-वार चारा क्रय रसीद, लाभांवित पशु संख्या एवं पंजीकृत पशु चिकित्सक परामर्श का भौतिक सत्यापन।
दैनिक हरा चारा वितरण अभियान — हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र
बेसहारा गोवंश एवं वृद्ध गायों हेतु 350 किलो पौष्टिक हरा चारा एवं भूसा वितरित किया गया।
सार्वजनिक पेयजल हौदियाँ स्वच्छता एवं जल भराव सेवा
मार्ग पर बनी 6 स्थायी पेयजल हौदियों की काई साफ कर शुद्ध जल भरा गया ताकि मूक पशु प्यासे न रहें।
खुर देखभाल एवं प्राथमिक पशु चिकित्सा शिविर
पंजीकृत पशु चिकित्सक द्वारा 18 गौवंश के खुरों की छंटाई और वर्षाकालीन संक्रमण से बचाव हेतु मलहम उपचार।
राजमार्ग पर चोटिल बछड़े का प्राथमिक उपचार व पुनर्वास
सड़क दुर्घटना में घायल 6 माह के बछड़े को सुरक्षित लाकर पशु चिकित्सक से उपचार कराया गया, अब स्वस्थ हो रहा है।
प्रस्तावित प्राकृतिक देशी गौशाला एवं मोबाइल पशु चिकित्सालय
अविगत अखाड़े का भावी संकल्प एक शांत ग्रामीण क्षेत्र में 150 देशी गायों के लिए प्राकृतिक गौशाला और एक मोबाइल पशु चिकित्सा एम्बुलेंस संचालित करने का है। वर्तमान में यह परियोजना योजना और भूमि सत्यापन के चरण में है; अखाड़ा कोई व्यावसायिक डेयरी संचालित नहीं करता।