सुषुप्त एवं जाग्रत मंत्र का रहस्य
शास्त्रों के अनुसार पुस्तकों में लिखा मंत्र सुषुप्त अवस्था में रहता है। जाग्रत गुरु परम्परा के बिना साधक को केवल मंत्र जगाने में ही वर्षों का समय लग जाता है।
जब मंत्र सद्गुरु के श्रीमुख से दीक्षा रूप में प्राप्त होता है, तब वह सहस्रों वर्षों की परम्परागत तपस्या की ऊर्जा से युक्त होकर शिष्य के हृदय में प्रतिष्ठित होता है।